हवन पूजन के साथ किया सत्र प्रारम्भ
हरिद्वार। बृहस्पतिवार को स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी (एसडीआईएमटी) ने अपना 18 वां स्थापना दिवस हवन पूजन के साथ धूम-धाम से मनाया। जिसमें संस्थान के अध्यापकगणो के साथ – साथ सभी छात्र-छात्राओं ने हवन में आहूति डाली।
इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ जयलक्ष्मी ने बताया कि संस्थान की स्थापना आज ही के दिन 3 सितम्बर 2009 को की गयी थी। संस्थान में एम0बी0ए0, बी0बी0ए, बी0सी0ए0 एवं पोलिटेक्निक कोर्स का संचालन हो रहा है। स्वामी दर्शनानन्द गुरूकुल महाविद्यालय के आचार्य विरक्त देव एवं स्वामी नारायण देव ने बताया कि एसडीआईएमटी का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्राचीन शिक्षा के साथ – साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान कराना है। पं. हेमंत तिवारी ने हवन की महत्ता पर प्रकाश डाला, उन्होंने 
