
इस अवसर पर जिला अधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कांवड़ मेला हरिद्वार के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विभिन्न मार्गों पर व्यवस्थाएं किसी भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होती हैं। ऐसे आयोजन की सफलता केवल अधिकारियों के आदेशों से नहीं, बल्कि मैदान में दिन-रात काम करने वाले हजारों कर्मचारियों और सहयोगी नागरिकों के सामूहिक प्रयास से संभव होती है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत श्री डाॅ० रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि यह सम्मान समारोह इस बात का संदेश भी है कि मेले की सफलता केवल अधिकारियों की नहीं है, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाले कर्मचारियों की भी उपलब्धि है।
पंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री हरिगिरी महाराज ने कहा कि इस कांवड़ मेला में सफाई कर्मियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है।
कांवड़ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना अपने आप में बड़ी चुनौती है। सफाई कर्मियों ने लगातार काम करते हुए मेला क्षेत्र, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसलिए सम्मान समारोह में सफाई कर्मियों को पहला स्थान मिलना चाहिए।
समारोह में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री महंत राजगिरि ,अनिल शर्मा, मेयर किरण जैसल, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0ललित नारायण मिश्र,अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह,एसपी जीआरपी अरुणा भारती, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ संजय चौहान,एक्शईन यूपी सिंचाई विभाग विकास त्यागी, सहायक अभियंता भारत भूषण शर्मा, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया,भोला शर्मा समेत अन्य अधिकारी, संत-महंत और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
