पूर्वांचल उत्थान संस्था छठ घाट की मांग को लेकर जल्द करेगी समिति का गठन

Blog

पूर्वांचल उत्थान संस्था

हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल उत्थान संस्था के तत्वावधान में छठ घाट निर्माण समिति का गठन किया जाएगा। समिति का कार्य घाट निर्माण के संबंध में पूर्वांचल समाज के लोगों को एकजुट कर आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन-प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद और सरकार के सहयोग से छठ घाट का निर्माण कराने के लिए समर्पित होकर प्रयास करना होगा। संस्था से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने बैठक कर समिति गठन का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि बहादराबाद-सिडकुल मार्ग पर गंगनहर पुल के समीप छठ घाट की मांग पूर्वांचल समाज के लोग लंबे समय से करते चले आ रहे है।‌ लेकिन अभी तक घाट निर्माण का रास्ता साफ नहीं हुआ है।‌ऐसे में पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से घाट निर्माण को लेकर छठ घाट निर्माण समिति का गठन किया गया है। समिति घाट निर्माण को लेकर निरंतर प्रयास जारी रखेगी।‌

पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने बताया कि सिडकुल, बहादराबाद, शिवालिक नगर सहित अन्य क्षेत्रों के हजारों की संख्या में पूर्वांचल के लोग छठ पूजा के लिए गंगनहर पुल के समीप कच्चे घाट पर जुटते हैं। जिसमें बच्चें, बूढ़े, जवान, महिलाएं सभी श्रद्धालु शामिल हैं। लेकिन गंगनहर की जल की गहराई ज्यादा होने और तेज बहाव के चलते लोगों की जान का खतरा सदैव बरकरार रहता है। इसके साथ ही शासन- प्रशासन को भी व्यवस्था बनाने में परेशानी होती है।‌ ऐसे में पूर्वांचल उत्थान संस्था ने करीब 500 मीटर लंबा पक्का घाट बनाने की मांग की है।‌ बार-बार आश्वासन के बाद भी घाट का निर्माण शुरू नहीं किया गया है। अब संस्था ने छठ घाट निर्माण समिति के गठन का निर्णय लिया है। जों लगातार घाट निर्माण को लेकर कार्य करेगी।‌
इस अवसर पर समाजसेवी रंजीता झा, रूपलाल यादव, वरूण शुक्ला, वीके त्रिपाठी, राज तिवारी, विवेक मिश्रा, ऐश्वर्य पांडेय, व्यास राय, संतोष पांडेय, प्रमोद पटेल, संतोष झा, राजेश झा, राजेश सिंह, राज नारायण मिश्रा, काली प्रसाद साह, विष्णु देव ठेकेदार, विनोद शाह, रामसागर यादव, अजीत कुशवाहा, सुमित पाराशर, आनंद झा सहित बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग शामिल हैं।
संस्था अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने इस विषय में समाचार पत्रों को विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *