1-पीएम मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों और देश को दी बधाई .
बुधवार को चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। इसरो के चंद्रयान-3 मिशन ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम ने प्रज्ञान रोवर के साथ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता पाई है। भारत दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसके लैंडर और रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ। सुबह से ही करोड़ों भारतीय इस मिशन की कामयाबी के लिए दुआएं कर रहे थे।
दुनियाभर के देशों और उनकी स्पेस एजेंसियों की नजर इसरो के मून मिशन पर टिकी हुई थी। अब इसके अंदर से रोवर प्रज्ञान के निकलने का इंतजार है। इसमें करीब 1 घंटा 50 मिनट लगेगा। डस्ट सेटल होने के बाद विक्रम चालू होगा और कम्युनिकेट करेगा।
चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करते ही भारत ने इतिहास रच दिया है। है।भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है। जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला भारत चौथा देश बन गया है। भारत से पहले अमेरिका, रूस, और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं। चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका से वर्चुअली देखा। सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों और देश को बधाई दी।