गंगा बंद होते ही गंगा में सिक्के , सोना और चांदी ढूंढते लोग
हरिद्वार। बीती देर-रात से गंगनहर को वार्षिक साफ-सफाई के लिए बंद कर दिया गया। अब अगले बीस दिन तक गंगनहर में साफ-सफाई, समतलीकरण,नहरों,गूलों की मरम्मत, जलविद्युत परियोजनाओं के रखरखाव के काम होंगे। गंगनहर बंद होते ही गंगा में सोना चांदी पैसे ढूंढने वालों की भीड़ उतर गई और लोगों ने गंगा में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए पैसे सिक्के आदि समेटने शुरू कर दिए। दिपावली से एक दिन पूर्व गंगा जल प्रवाह सुचारू किया जाएगा।
